बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने वर्ष 2022 के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई. डेट शीट के अनुसार, बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी को समाप्त होंगी. वहीं, इंटरमीडिएट यानि 12वीं की परीक्षाएं 01 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेंगी.
लिखित परीक्षाओं के अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाओं की भी जानकारी दी गई है. 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच होंगी. वहीं कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी. बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे शुरू होगी. और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 01:45 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी.
बिहार बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त कूल-ऑफ टाइम दिया जाएगा. इस दौरान छात्र पेपर को पढ़ सकेंगे और उत्तर की योजना बना सकेंगे. हालांकि, उन्हें इस दौरान उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होगी. स्कूलों द्वारा 25 जनवरी या उससे पहले आंतरिक मूल्यांकन, परियोजना कार्य और साक्षरता गतिविधियों के रिजल्ट प्रस्तुत किए जाएंगे.
बिहार बोर्ड मैट्रिक शेड्यूल :
बिहार बोर्ड इंटर शेड्यूल :
अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in को विज़िट करें.