गुरुवार को बिहार लोक सेवा आयोग की 65वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित हो गया है. टॉप टेन में रोहतास के गौरव सिंह को पहला, बांका की चंदा भारती को दूसरा और नालंदा के वरुण कुमार तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.
ज्ञात हो कि ये परीक्षा 14 विभागों में 423 रिक्त पदों के लिए हुई थी. जिसका इंटरव्यू अगस्त महीने में हुआ था.
टॉप करने वाले 10 अभ्यर्थी –
- गौरव सिंह : रोहतास
- चंदा भारती : बांका
- वरुण कुमार : नालंदा
- सुमित कुमार : मधुबनी
- अविनाश कुमार सिंह : समस्तीपुर
- आदित्य श्रीवास्तव : झारखंड
- एस प्रतीक : मोतीहारी
- आदित्य कुमार : भोजपुर
- अनामिका : गोपालगंज
- अंकित कुमार : भागलपुर