नोबेल 2021 – डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू. इम्बेन्स को अर्थशास्त्र का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार

डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू. इम्बेन्स को अर्थशास्त्र का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार 2021 देने का ऐलान किया गया है.

नोबेल प्राइज़ के ऑफिसियल ट्विटर हैन्डल से डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू. इम्बेन्स को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2021 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है.

पुरस्कार की आधी राशि डेविड कार्ड को और शेष आधे में से आधा-आधा जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू. इम्बेन्स को दिया जायेगा.

डेविड कार्ड (David Card)

1956 में जन्में डेविड एडवर्ड कार्ड एक कनाडाई श्रम अर्थशास्त्री और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं.

David Card.jpg
David Card

जोशुआ डी. एंग्रिस्ट (Joshua D. Angrist)

1960 में जन्में जोशुआ डेविड एंग्रिस्ट एक इजरायली अमेरिकी अर्थशास्त्री और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के फोर्ड प्रोफेसर हैं.

Angrist, Josh Fall2015.jpg
Joshua D. Angrist

गुइडो डब्ल्यू. इम्बेन्स (Guido W. Imbens)

3 सितंबर 1963 को जन्में गुइडो विल्हेल्मस इम्बेन्स एक डच अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। इम्बेन्स 2012 से स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं.

नोबेल 2020 (अर्थशास्त्र)

पिछले अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के लिए दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *