नोबेल 2021 – मारिया रेसा और दिमित्री मुरटॉव को शांति का नोबेल पुरस्कार

मारिया रेसा और दिमित्री मुरटॉव को शांति का नोबेल पुरस्कार 2021 देने का ऐलान किया गया है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रयासों के लिए इन्हें संयुक्त रूप से ये पुरस्कार दिया गया है. नोबेल पुरस्कार की घोषणा करने वाली संस्था स्वीडिश एकेडमी ने लिखा है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र और स्थाई शांति की पूर्व शर्त है.

नोबेल प्राइज़ के ऑफिसियल ट्विटर हैन्डल से मारिया रेसा और दिमित्री मुरटॉव को शांति के क्षेत्र में 2021 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है.

मारिया रेसा

2 अक्टूबर 1963 को जन्मी मारिया एक फिलिपिनो-अमेरिकन पत्रकार और लेखक है. जो रैपलर नाम की फिलिपिनो न्यूज वेबसाईट की को-फाउन्डर हैं.

दिमित्री मुरटॉव

30 अक्टूबर 1961 को जन्मे दिमित्री मुरटॉव एक रसियन पत्रकार हैं. नोवाया गजेट नाम की एक अखबार के एडिटर-इन-चीफ भी हैं. मुरटॉव भ्रष्टाचार और मानवाधिकार के उल्लंघन के खिलाफ रेपोर्टिंग के लिए जाने जाते है.

नोबेल 2020 (शांति)

पिछले वर्ष भूख के खिलाफ जंग लड़ने के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *